आंगनबाड़ी में पढ़ने गयी बच्ची को सांप ने डंसा, मौत
By Edited By: Published: Sat, 19 Jul 2014 08:36 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jul 2014 08:36 PM (IST)
जागरण न्यूज नेटवर्क, गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांच में शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गयी बच्ची को सांप ने डंस लिया। सिवान के अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी। मृतक बच्ची नंद यादव की पांच वर्षीय पुत्री गंगा कुमारी बतायी जाती है।
जानकारी के अनुसार अहिरौली गांव निवासी नंद यादव की पुत्री गंगा कुमार शनिवार को गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गयी थी। आंगनबाड़ी केंद्र से लौटने के दौरान रास्ते में साफापुर मिडिल स्कूल के चापाकल पर पानी के लिए गयी। पानी पीने के दौरान जहरीले सांप ने बच्ची को डंस लिया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। बच्ची की स्थिति बिगड़ने पर उसे सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें