Move to Jagran APP

पत्‍‌नी पर जानलेवा हमला, पति गिरफ्तार

By Edited By: Published: Tue, 15 Apr 2014 07:47 PM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2014 07:47 PM (IST)
पत्‍‌नी पर जानलेवा हमला, पति गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : नगर के स्टेशन रोड गंडक कालोनी मोहल्ले में गलत काम का विरोध करने पर पति ने अपनी ही पत्‍‌नी पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची महिला थाने की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। घायल महिला ने अपने पति पर लड़कियों का गलत धंधा कराने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार शहनाज बेगम की शादी नगर के स्टेशन रोड गंडक कालोनी निवासी सुफीयान अली उर्फ धपू के साथ हुई थी। शादी के बाद शहनाज को पति के लड़कियों के देह व्यापार के धंधे में संलिप्त होने की जानकारी हुई। जिस पर महिला ने पति के गलत कार्यो को मोबाइल में रिकार्ड कर दिया। इसी बीच उसके पति को पत्‍‌नी के इस कार्य की जानकारी हो गयी। गलत कार्य की रिकार्डिंग किये जाने पर पति ने पत्‍‌नी पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच घायल महिला ने घटना की जानकारी अपने मायके के लोगों को दी। घटना की सूचना मिलने पर महिला थानाध्यक्ष ने स्टेशन रोड में छापा मारकर आरोपी सुफीयान अली को गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.