निबंध व वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित
कार्यालय संवाददाता, गोपालगंज : पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा 'पृथ्वी का आवरण वन' विषय पर निबंध व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों से अधिकारियों ने पर्यावरण की रक्षा को लेकर कई सवाल पूछे।
नगर के डीएवी हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता में कनीय व वरीय वर्ग में छात्र शामिल हुए। कनीय वर्ग में कक्षा पांच से सात तथा वरीय वर्ग में आठ से लेकर दस तक की छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पृथ्वी के लिए वन की आवश्यक्ता विषय पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से कई प्रश्न पूछे गये। प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को प्रकाशित किया जाएगा तथा विजयी प्रतिभागियों को आठ अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगता में शहर के डीएवी हाई स्कूल, डीएवी मध्य विद्यालय, वीएम हाई स्कूल के अलावा थावे स्थित मुखीराम हाई स्कूल, बुनियादी विद्यालय थावे एवं मध्य विद्यालय धोबवलिया के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी पीके सिन्हा, वनपाल केएन झा, क्षेत्रिय सहायक प्रमोद कुमार शर्मा, डीएवी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक मित्रानन्द आर्य, राकेश कुमार विमलेश तथा मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर