जयंती पर याद किये गये स्वामी विवेकानन्द
जागरण टीम, गोपालगंज : स्वामी विवेकानन्द की जयंती प्रखंडों में शनिवार को धूमधाम से मनायी गयी। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान युवाओं ने स्वामी जी के बताये गये रास्ते को अपने जीवन में उतरने का संकल्प लिया।
मांझा प्रखंड में स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चरित्र व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला पार्षद प्रमोद पटेल ने कहा की भारत के प्रत्येक युवाओं को उनके द्वारा बताए हुये मार्गो को अपना कर देश को विकसित बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देना होगा। तभी राष्ट्र का विकास संभव है। वहीं कोचिंग सेंटर में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर पूर्व मुखिया अशोक पटेल, अमरेन्द्र बारी, सुनील बारी, डा. एनुल हक आदि उपस्थित थे। बैकुण्ठपुर : स्थानीय एसएस पब्लिक स्कूल में विवेकानंद की 150 वीं जयंती उल्लास के साथ मनायी गयी। इस मौके पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इस मौके पर उप निदेशक राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद थे। उधर तरुण विकास मंच के तत्वावधान में विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनायी गयी। इस दौरान धीरज सिंह, ऋषिकेश, मनीष कुमार, रंधीर कुमार सहित कई लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कुचायकोट : प्रखंड मुख्यालय स्थित एचबी सैनिक स्कूल के प्रांगण में विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए अंचल पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने आज के परिवेश में विवेकानंद के विचारों के आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मौके पर प्रधानाध्यापक अजय श्रीवास्तव, सुदीप कुमार, शमीम अंसारी, नितेश कुमार, अरुण कुमार समेत तमाम अभिभावक तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने की। थावे : डीएवी पब्लिक स्कूल थावे में युवा शांति के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी 150 वीं जयंती शनिवार को मनायी गयी। इस मौके पर एसके सिंह, एमके झा, डा. शशि शेखर सिंह, रश्मि श्रीवास्तव, सुशांत कुमार, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, राकेश कुमार आदि ने भी अपने विचारों को प्रकट किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर