14 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी
गया। अवैध बिजली जलाने के कारण कोंच थाना के ग्राम रौना पंचायत के ग्राम पलाकी सुलतानी में 14 ल
गया। अवैध बिजली जलाने के कारण कोंच थाना के ग्राम रौना पंचायत के ग्राम पलाकी सुलतानी में 14 लोगों के खिलाफ कोंच थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पलाकी सुल्तानी के तुला पासवान,राजेश पासवान,अवधेश पासवान,सुरेश पासवान,जितेन्द्र यादव, संतोष कुमार, वीरेंद्र यादव, उमेश यादव,मनोज पासवान,उमेश पासवान,रामचंद्र यादव, विजय यादव, नागेष्वर यादव,व बलिंदर यादव आदि पर अवैध रूप से बिजली उपयोग का आरोप विद्युत कनीय अभियंता द्वारा लगाया गया है। जिसमें कोंच थाना में 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोंच थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि कनीय अभियंता ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है। यहा बता दें कि आरोपियों पर एक लाख 67 हजार व 28 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।