गया कॉलेज के विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई में नहीं हर क्षेत्र में अव्वल
गया। गया कॉलेज के 73वें स्थापना दिवस पर बुधवार को विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्
गया। गया कॉलेज के 73वें स्थापना दिवस पर बुधवार को विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डा प्रेम कुमार ने कहा कि इस कॉलेज के विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई में नहीं। बल्कि हर क्षेत्र में अव्वल हैं। यह कॉलेज हर साल बुलंदी को छू रहा है। उन्होंने इस कॉलेज में 21 लाख रूपए की लागत से जीपी डालमिया के नाम से पार्क बनाने की घोषणा की। साथ ही गया कॉलेज के पुस्तकालय में चार लाख रूपए देने की घोषणा की। यहां पर विद्यार्थियों के पढ़ाई करने के लिए अच्छे-अच्छे, ज्ञान वर्द्धक पुस्तकें मंगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गया कॉलेज के प्राचार्य शमशूल इस्लाम ने गया कॉलेज में शैक्षणिक माहौल को पहले से और भी अच्छा बनाया है। गया कॉलेज शिक्षा का एक ऐसा धरोहर है। जहां से लाखों लोगों ने शिक्षा हासिल की और हजारों लोग सरकारी व प्राइवेट जगहों पर अच्छे पद पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भी इसी कॉलेज के छात्र थे। कॉलेज के प्राचार्य डा शमशूल इस्लाम ने कहा कि डालमिया परिवार के पूर्वजों ने गया कॉलेज को बहुत कुछ दिया है। शुरूआत में गया कॉलेज में एक बिल्डिंग बनाया था। जिसे और भी बेहतरीन ढ़ंग से बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को मन से पढ़ाई करने और अच्छे अंक से पास करने के लिए कहा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल के क्षेत्र में आगे कदम बढ़ाए। कॉलेज के स्थापना काल के स्टुडेंट रह चुके वरिष्ठ साहित्यकार गोवर्द्धन प्रसाद सदय को सम्मानित किया गया। साथ ही डालमिया परिवार के योगदान को लेकर शिव कैलाश डालमिया और डा प्रेम कुमार को भी सम्मानित किया गया। देर शाम मुशायरा का आयोजन किया गया। मगध विवि, बोधगया की कुलपति कुसुम कुमार ने मुशायरा का शुभारंभ किया। मंच का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी खुर्शिद आलम ने की। मौके पर शिवबचन सिंह, डा इजराईल खां, जेने पेरी, गीता दीदी, डा आरएस नागमणी के अलावे सैकड़ों की संख्या कॉलेज के छात्र-छात्राएं और प्राध्यापक मौजूद थे।