डीआईजी व डीएम ने किया बौद्ध कालीन अवशेषों का अवलोकन
गया। बुधवार को डीआईजी सौरभ कुमार, डीएम कुमार रवि व एसपी अवकाश कुमार गुरुआ प्रखंड के बौद्ध कालीन ग
गया। बुधवार को डीआईजी सौरभ कुमार, डीएम कुमार रवि व एसपी अवकाश कुमार गुरुआ प्रखंड के बौद्ध कालीन गुनेरी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने गुनेरी के बौद्ध कालीन इतिहास की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी बलबंत कुमार पांडेय से ली। बीडीओ ने अधिकारियों को बताया कि भगवान बुद्ध संबोधि लाभ के पश्चात सारनाथ जाने के क्रम में एक रात गुनेरी गांव स्थित राजा महेन्द्र पाल के गढ़ पर रात्रि विश्राम किया था। यहां 155 छोटी-बड़ी भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं थी। जिसमें 52 प्रतिमा को बोधगया के पुरातत्व संग्रहालय में रखा गया है। शेष प्रतिमाएं देखरेख के अभाव में उपेक्षित पड़ा है। अधिकारियों ने पाल कालीन तालाब व अष्टभूजी शिवलिंग का भी अवलोकन किया। यहां यह बता दें कि अधिकारियों के इस स्थल का परिभ्रमण व अवलोकन से ग्रामीणों में बौद्ध कालीन स्थल के विकास की आस जगी है। इस अवसर पर शेरघाटी एसडीपीओ उपेन्द्र प्रसाद, एसडीओ ज्योति कुमार, भाजपा नेता नंद किशोर प्रसाद, मुखिया रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।