संकुल स्तरीय तरंग प्रतियोगिता संपन्न
गया। टनकुप्पा प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय आरोपुर में बुधवार को बिहार सब जूनियर स्
गया। टनकुप्पा प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय आरोपुर में बुधवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मिट 2017 तरंग प्रतियोगिता हुई। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग से मध्य विद्यालय आरोपुर का छात्र विकास कुमार, बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय जबड़ा की छात्रा बबली कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में मध्य विद्यालय महेर के छात्र नीतीश कुमार और सरोज कुमारी प्रथम रहे। रिले दौड़ में प्रमोद और पुष्पा प्रथम आई। लंबी कूद प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय जबड़ा के छात्र प्रमुख कुमार और शलोनी कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया। उंची कूद में आरोपुर के निरंजन कुमार और महेर विद्यालय की छात्रा सरिता कुमारी प्रथम स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रिंस व सरिता ने बाजी मारी। संगीत में पूजा और विशाल ने बाजी मारी। समन्वयक अरुण कुमार सिंह तथा प्रधानाध्यापक शकुंतला देवी ने सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। मौके संकुल अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे।