करवटें बदलते बीतेगी प्रत्याशियों की रात
गया। नगर पंचायत शेरघाटी के 77 प्रत्याशियों की रात करवटें बदलते बीतेगी। हालांकि जीत और हार का अंदाजा
गया। नगर पंचायत शेरघाटी के 77 प्रत्याशियों की रात करवटें बदलते बीतेगी। हालांकि जीत और हार का अंदाजा कई प्रत्याशी लगा चुके हैं। फिर भी सबको जीत का भरोसा है। प्रत्याशी यह कहने से पीछे नहीं है कि इवीएम खुलेगा। तब वास्तविकता का पता चलेगा। सभी का दावा है कि उन्हें जो वोट मिले हैं। वो गुप्त है। जिताउ प्रत्याशी को वास्तविकता का अंदाजा मंगलवार को मतगणना हॉल में लगेगा। ऐसे कई प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। मिठाईयां भी बांट चुके हैं। वार्ड नंबर 12 के एक उम्मीदवार के समर्थकों ने तो मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था। कुछ ऐसा ही हाल वार्ड नं. 6, 7 और 8 में है। कांटे की टक्कर वाले वार्ड में 11, 13, 14, 16 और 19 की चर्चा है। उक्त वार्ड से कौन बाजी मारेगा। यह राजनीति के खिलाड़ियों को भी अंदाजा नहीं लग पा रहा है। जबकि वार्ड नंबर 1 जो कि सामान्य सीट है। यह प्रतिष्ठा की सीट बन चुकी है। यहां सामान्य सीट से एक दलित उम्मीदवार की एक कद्दावर से सीधी लड़ाई की बात है। अब तो मंगलवार को पता चलेगा कि किनके सिर जीत का सेहरा सजता है। कौन हार का स्वाद चखेगा।