छठ पर्व को ले घाटों का निरीक्षण
गया। लोक आस्था के चैती छठ पर्व को लेकर सोमवार को नगर निगम आयुक्त विजय कुमार ने शहर के
गया। लोक आस्था के चैती छठ पर्व को लेकर सोमवार को नगर निगम आयुक्त विजय कुमार ने शहर के फल्गु नदी स्थित कई घाटों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने पितामहेश्वर घाट, सीढि़या घाट, ब्राह्माणी घाट, देवधाट, केन्दुई घाट एवं सूर्य कुड का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान आयुक्त ने कहा कि छठ पर्व को लेकर फल्गु नदी में पानी नहीं रहने के कारण नगर निगम के द्वारा प्रत्येक घाटों पर 40-40 फीट का गढ्डा किया जाएगा। नदी में गढ्डा करने का काम जेसीबी किया जाएगा। छठ व्रतियों के अर्घ्य देने को लेकर गढ्डे में पानी का व्यवस्था के साथ व्रतियों के स्नान को लेकर प्रत्येक घाटों पर झरना की व्यवस्था किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के द्वारा तीन दिनों तक सभी घाटों लाइट, पेयजल के लिए टैंकर के साथ साफ-सफाई का भी व्यवस्था किया गया जाएगा। वही वार्ड संख्या - 48 के वार्ड पार्षद रजनी कुमारी ने आयुक्त से कहा कि ब्राह्माणी घाट पर छठ पर्व में अधिक भीड़ रहती है। इसके लिए नगर निगम से विशेष तैयारी करने का मांग की। घाटों का निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ सहायक अभियंता शैलेद्र कुमार, समाजसेवी संजय कुमार सिंहा, भोला पंडा, राजकुमार यादव, राजेश कुमार आदि थे।