Move to Jagran APP

दूल्हे को नहीं याद था अपना नाम, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

बिहार के गया जिले में शादी से पहले दूल्हा अपना नाम नहीं बता पाया। इससे नाराज दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 02:41 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 09:28 PM (IST)
दूल्हे को नहीं याद था अपना नाम, दुल्हन ने शादी से किया इंकार
दूल्हे को नहीं याद था अपना नाम, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

गया [जेएनएन]। बिहार के गया जिले के बांके बाजार के बांके धाम में एक दूल्हे को शादी से पहले नाम पूछा गया, लेकिन उसने गलत बताया। इस बात पर लड़की के परिजनों को कुछ शक हुआ। 

loksabha election banner

परिजनों ने दस और बीस के नोट गिनने के लिए दिए, लेकिन वह गिन नहीं पाया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। 

बताया जा रहा है कि बांके धाम में दोनों के परिजन शादी के लिए पहुंचे हुए थे। दुल्हन झारखंड की रहने वाली है और दूल्हा बिहार का रहने वाला था।

शादी से पहले मंदिर में रसीद कटवाने के दौरान दूल्हा से उसका नाम पूछा गया। सही नहीं बताने पर लड़की पक्ष को शक हुआ। इसके बाद दूल्हे को बीस रुपए के पांच और दस रुपए का एक नोट दिया गया।

यह भी पढ़ें: दिन में ही चांद लाने की बातें करने वाला प्रेमी, शादी के बाद निकला धोखेबाज

दूल्हे को रुपए गिनने को कहा गया। दूल्हे ने गिनती करने के बाद इसे दो सौ रुपए बताया। तब-तक लड़की भी वहां पहुंच गई थी। लड़का रुपए सही से नहीं गिन सका। लड़की ने यह देखा तो वह गुस्‍सा हो गई और उसने शादी से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: अब मुफ्त पोर्न का मजा नहीं ले सकेंगे 'सरकारी बाबू', लगा You tube पर बैन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.