सीएम का किया पुतला दहन
गया। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा दलित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने मगध विश्वविद्यालय थाना के सर्वोदयप
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 09:32 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 09:32 PM (IST)
गया। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा दलित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने मगध विश्वविद्यालय थाना के सर्वोदयपुरी में घटित घटना को लेकर सीएम नीतीश कुमार का शनिवार को पुतला दहन किया। हम कार्यकर्ता अर्जुन पासवान, प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास यादव, शंकर मांझी आदि ने बताया कि सर्वोदयपुरी की घटना आरोपित एहसान खान पुलिस संरक्षण में खुलेआम घूम रहा है। और पुलिस इस संबंध मामले को लेकर आंदोलन करने वाली आम जनता को उलटे केस में फंसाकर जेल भेज रही है। नीतीश सरकार में यह दलितों के लिए विडंबना ही है कि न्याय की मांग करने वालों को जेल और आरोपित को पुलिस संरक्षण प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में सीएम का पुतला दहन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें