Move to Jagran APP

झारखंड के एक पूर्व मुखिया आनंदी सिंह की गया में गोली मारकर हत्या

झारखंड जिले के गौसाईडीह पंचायत के पूर्व मुखिया आनंदी सिंह की बीती रात हत्या कर दी गई। हत्या की वजहों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 15 May 2017 11:35 AM (IST)Updated: Mon, 15 May 2017 09:38 PM (IST)
झारखंड के एक पूर्व मुखिया आनंदी सिंह की गया में गोली मारकर हत्या
झारखंड के एक पूर्व मुखिया आनंदी सिंह की गया में गोली मारकर हत्या

गया [जेएनएन]। झारखण्ड के गौसाईडीह पंचायत के पूर्व मुखिया आनंदी सिंह की बीती रात हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के गोसाइडीह-घोड़ाघाट सड़क मार्ग में अज्ञात हमलावरों ने उनकी  गोली मारकर हत्या कर दी।

loksabha election banner

हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में यह बात आग की तरह फैल गई और लोग आक्रोशित होकर जमकर हंगामा मचाया।इधर झारखण्ड और बिहार की पुलिस ने सीमाक्षेत्र के विवाद को लेकर पूरी रात उलझे रहे और मुखिया का शव घर में ही पड़ा रहा।

अंततः विवाद के बाद घटनास्थल बिहार पुलिस के सीमाक्षेत्र में आया जिसके बाद गया जिले की डोभी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। घटना के विरोध में आज सुबह भी आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनो ने करीब एक घंटा  डोभी-चतरा सड़क मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है।

मुखिया की हत्या किस वजह से हुई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मृतक के बेटे लोकेश कुमार के फारद बयान का इंतेजार कर रही है।                        


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.