सुभाष चंद्र बोस की 120वीं जयंती मनी
गया। शहर के लोको कॉलोनी स्थित पांचमुहानी स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर सोमवार को सुभाष चंद्र ब
गया। शहर के लोको कॉलोनी स्थित पांचमुहानी स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर सोमवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भाजपा के वरिष्ठ सह नेता प्रतिपक्ष डा प्रेम कुमार ने माल्यार्पण किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की आजादी में सुभाष चंद्र बोस का अहम योगदान रहा। युवाओं को उनसे सीख लेना चाहिए। मौके पर डा आरएस नागमनी, पार्षद विनोद कुमार मंडल, भाजपा उत्तरी मंडल गया नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उर्फ राहुल चंद्रवंशी, अशोक, जितेंद्र देव गुप्ता, अरूण सहनी, जयप्रकाश यादव, शंभू यादव, अमित रजक, ऋषभ कुमार, संतोष सेठ आदि शामिल थे। वहीं आजाद पार्क में अखिल ¨हद फॉरवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी), ऑल इंडिया वर्कस कॉउंसिल, नेताजी विचार मंच (बिहार), आईसीटीयू व ¨हदुस्तान समाजवादी छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 120वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रामचंद्र आजाद ने कहा कि नेताजी भारत के महान क्रांतिकारी देश भक्त थे। वे सच्चे दिल से मार्क्सवादी व वैज्ञानिक समाजवादी थे। देश में न्याय, समानता, स्वतंत्र और मानवीय प्रेम पर आधारित वैज्ञानिक समाजवाद के पक्षधर थे। मौके पर सूर्यदेव राजवंशी, चंद्रशेखर, राजेश्वर प्रसाद राय, महेंद्र गिरि, बालगोविंद सिंह, सुरेश विश्वकर्मा, अखौरी अमरेंद्र, शक्तिमान राही, भूषण कुमार, डा आरके राजन सहित अन्य शामिल थे। वहीं वार्ड नंबर-4 स्थित पांचमुहानी कला परिषद के तत्वावधान में वार्ड पार्षद विनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मौके पर राहुल कुमार, जयगोविंद शर्मा, रामाश्रय मिस्त्री, श्याम प्यारे, छोटू गुप्ता, बबलू रजक, दिलीप कुमार मंडल, समीर चटर्जी, सीताराम, श्रीकांत, मनोज कुमार मंडल, अजय यादव, मो गुड्डु, परमानंद सिंह कुशवाहा, आदि उपस्थित थे। मगध कॉलोनी में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ¨हदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह मीडिया प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर से आजादी की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। वह अपनी महत्वकांक्षा को पूरा करने के लिए लोगों को सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। मौके पर राजकिशोर पांडेय, अनूप मालवीय, अजीत कुमार सिंह, ओमकार पांडेय, मुकेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, रवि कुमार आदि शामिल थे। वहीं नई गोदाम नसीरना कोठी में क्रांतिकारी विचार मंच के बैनर तले स्मृति समारोह आयोजित कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस व जन नायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर मंच के को-आर्डिनेटर ठाकुर मुरारी सिंह, भरत चंद्रवंशी, मो उताउल्लाह खां, रणविजय सिंह आदि उपस्थित थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गया कालेज इकाई की ओर से सोमवार को कालेज अध्यक्ष सदाम कुशवाहा की अध्यक्षता में सुभाष चंद्र बोस की 120वीं जयंती मनाई गई। मौके पर उपाध्यक्ष राजीव प्रकाश, प्रो डा एमडी हमीद, अश्रि्वनी मिश्रा, अनिरूद्ध, राणा व रजनीकांत आदि शामिल थे। जीबी रोड स्थित भाजपा, गया कार्यालय में सोमवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भारत को आजादी दिलाने में उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि आजाद ¨हद फौज की स्थापना कर देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।