जापानी शिष्टमंडल ने किया विश्वशांति के लिए विशेष प्रार्थना
गया। जापान के नारा या सी मंदिर के प्रधान के नेतृत्व में 36 जापानी पर्यटकों का एक दल गुरुवार को वि
गया। जापान के नारा या सी मंदिर के प्रधान के नेतृत्व में 36 जापानी पर्यटकों का एक दल गुरुवार को विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर में विश्वशांति को लेकर विशेष प्रार्थना किया। पवित्र बोधिवृक्ष की छांव में प्रधान खातो चोइंग व थके नाका के नेतृत्व में शिष्टमंडल सदस्यों ने जापानी परंपरा के तहत वाद्ययंत्र वादन कर भोजपत्र पर लिखें 5 हजार मंत्रों का उच्चारण किया। उसके बाद भोज पत्र पर लिखे मंत्र को परंपरा के अनुसार धम्मयात्रा के तहत महाबोधि मंदिर से जापान मंदिर तक ले गए। पूरे रास्ते दोनों प्रधान मंत्रोच्चार व वाद्ययंत्र का वादन करते रहे। जापान मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष भोज पत्र पर लिखे मंत्र को रखा और फिर यहां भी पूजा-अर्चना कर मंदिर को समर्पित किया। दल के नेतृत्व कर रहे प्रमोद जायसवाल व सलमान खान ने बताया कि भोज पत्र पर लिखे मंत्र को समर्पित करने का तात्पर्य विश्व में शांति को लेकर मन्नत मांगना है। जापान में परमाणु बम की विभिषिका में दिवंगत हुए लोगों सहित विश्व में शांति की कामना की गई। उन्होंने कहा कि जापान का नारा या सी मंदिर 13 सौ वर्ष पुराना है। दल में आए लोग मंदिर के प्रधान से जुड़े हैं।