ऐपवा राज्य परिषद की बैठक में कई निर्णय
गया। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की राज्य परिषद की बैठक शनिवार को स्थानीय जीरादेई वर्णवा
गया। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की राज्य परिषद की बैठक शनिवार को स्थानीय जीरादेई वर्णवाल धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में 15 जिलों से 50 महिलायें शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्याध्यक्ष सरोज चौबे एवं संचालन राज्य सचिव शशि यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुये ऐपवा महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि पूरे देश में आरएसएस महिला विरोधी विचारों को थोप रही है। दूसरी तरफ महिलाएं अपने अधिकारों के लिए कश्मीर से लेकर नागालैंड, गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक लड़ रही है। देश भर में महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न जारी है। वक्ताओं ने कहा कि ऐपवा का राष्ट्रीय सम्मेलन 13-14 नवम्बर को पटना में आयोजित किया जायेगा। बैठक को रीता वर्णवाल, सोहिला गुप्ता, मनीता सिन्हा, सावित्री देवी, दयमंती सिन्हा, आशा देवी, मधु, मालती राम, शनिचरी देवी, प्रमिला देवी, शीला वर्मा आदि लोगों ने संबोधित किया।