Move to Jagran APP

बुद्ध का उपदेश ग्राम कचहरी के लिए प्रासंगिक : डीआईजी

गया। मगध क्षेत्र के आरक्षी उप महानिरीक्षक सौरभ कुमार ने कहा कि ग्राम कचहरी के लिए भी भगवान बुद्ध का

By Edited By: Published: Fri, 22 Jul 2016 07:14 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 07:14 PM (IST)
बुद्ध का उपदेश ग्राम कचहरी के लिए प्रासंगिक : डीआईजी

गया। मगध क्षेत्र के आरक्षी उप महानिरीक्षक सौरभ कुमार ने कहा कि ग्राम कचहरी के लिए भी भगवान बुद्ध का उपदेश प्रासंगिक है। विश्व का सबसे पुराना गणतंत्र वैशाली को अजातशत्रु द्वारा नहीं जीते जाने के कारणों पर लोगों ने भगवान बुद्ध से सवाल किया था। तब बुद्ध ने कहा था कि जब तक गणतंत्र के सभी गण आपस में मिल बैठकर समस्याओं को सुलझाते रहेंगे। तब तक वैशाली पर विजय नहीं पाई जा सकती है। छोटे-छोटे झगड़ों व विवादों से उपर उठकर राज्य एवं देश के विषय में लोग जब तक नहीं सोचेंगे। तब तक गांव का विकास नहीं होगा। उक्त बातें डीआईजी श्री कुमार ने शुक्रवार को सरंपच-उपसरपंच के उन्नमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कोर्ट-कचहरी में विवाद को ले जाने से धन की हानि होती है। ग्रामीण न्याय प्रणाली को मजबूत बनाएं। डीएम कुमार रवि ने कहा कि ग्राम कचहरी की व्यवस्था प्राचीन एवं बुनियादी व्यवस्था रही है। इसे वर्तमान व्यवस्था के तहत सशक्त भूमिका है। इस व्यवस्था से ग्रामीणों को दहलीज पर सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध होता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि अभिरूचि लेकर स्थानीय स्तर पर उनके क्षेत्राधिकार के योग्य मामले को निपटाये और ग्राम कचहरी को सशक्त बनाएं। ग्राम कचहरी से न्याय मिलने पर लोगों का समय, श्रम और धन की बचत होगी। समाज में आपसी सौहार्द कायम रहेगा। एसएसपी गरिमा मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कर्तव्य व जिम्मेदारी की कसौटी पर खरा उतरें। आपके काम में पुलिस का भी सशक्त सहयोग मिलेगा। हमारे हाथ बनकर हमारी मजबूती आप बनें। दोपहर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वेव कास्टिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.