Move to Jagran APP

सविता बनी टिकारी प्रखंड प्रमुख तो कविता उप प्रमुख

गया। टिकारी प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच गुरूवार को अनुमंडल कार्यालय मे

By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 09:25 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 09:25 PM (IST)
सविता बनी टिकारी प्रखंड प्रमुख तो कविता उप प्रमुख

गया। टिकारी प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच गुरूवार को अनुमंडल कार्यालय में हुआ। जिसमें प्रखंड प्रमुख पद के लिए सबिता देवी और उप प्रमुख पद पर कविता कुमारी मतों के आधार पर निर्वाचित घोषित की गयी। अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार ने प्रखंड के सभी 31 नव निर्वावित पंचायत समिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

loksabha election banner

अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया का शुभारंभ निर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति से हुआ। उसके बाद प्रमुख पद के चुनाव हेतु नामाकण प्रक्रिया की घोषणा के बाद उक्त पद के लिए आमाकुआ पंचायत के क्षेत्र संख्या 20 से निर्वाचित सबिता देवी और मुसी पंचायत के क्षेत्र संख्या 16 से निर्वाचित निर्मला देवी ने अपना नामाकण पत्र दाखिल किया। उसके बाद सभी 31 सदस्यों ने गुप्त मतदान में भाग लेकर वोटिंग हुई। मतों की गिनती के बाद एसडीओ दिनेश कुमार ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। जिसमें सविता देवी को 17 और निर्मला देवी को 13 मत प्राप्त हुए। एक मत रदद घोषित किया गया। इस प्रकार सविता देवी 4 मतों से विजयी घोषित की गयी। इसी प्रकार उप प्रमुख पद का चुनाव हुआ जिसमें उक्त पद के उम्मीदवार कविता देवी को 20 और गुड़िया देवी को 10 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार कविता देवी 10 मतों के विशाल अन्तर से उप प्रमुख के लिए विजय प्राप्त करने में सफल रही। कविता देवी मखदुमपुर पंचायत के क्षेत्र संख्या 6 और गुड़िया देवी बेल्हड़िया पंचायत के क्षेत्र संख्या 26 से पंचायत समिति सदस्य पद से निर्वाचित हुए है।

जीत पर बधाई

टिकारी प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पद के संपन्न चुनाव में सविता देवी के प्रमुख और कविता देवी को उप प्रमुख पद पर विजय होने पर उनके समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कई लोगों ने इसे महागठबंधन की जीत बताया है। तो कुछ लोगों ने कहा कि टिकारी प्रखंड के राजनीति में एक नए युग की शुरूआत है। बधाई देने वालों में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, काग्रेस नेता बृजमोहन शर्मा, हिमाशु शेखर, विनोद यादव, सुनील कुमार सोनी, कमलेश कुमार कमल, लव कुश पासवान आदि दर्जनों लोगों ने प्रमुख और उप प्रमुख को बधाई देते हुए इसे महागठबंधन की जीत बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.