Move to Jagran APP

पौधारोपण कर इनर व्हील ने दिखाया पर्यावरण के प्रति जागरूकता

गया। पेड़ हमारे लिए उतने ही ही जरूरी है। जितनी हमारी सांसे। यह हमारे पर्यावरण को शुद्ध और हरा भरा रखत

By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 09:20 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 09:20 PM (IST)

गया। पेड़ हमारे लिए उतने ही ही जरूरी है। जितनी हमारी सांसे। यह हमारे पर्यावरण को शुद्ध और हरा भरा रखता है। आज के युग में भू मंडलीय तापमान में वृद्धि और पीने के पानी की कमी एक बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। इस समस्या को दूर करने का एक सशक्त माध्यम पौधा रोपण है। इनर व्हील क्लब की महिलाएं इसके लिए पूरी तरह से जागरूक है। क्लब द्वारा हर वर्ष कई चरणों में पेड़ लगाए जाते हैं। इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रथम चरण का पौधा रोपण किया गया। इसमें आम, अशोक के साथ-साथ कई फूल के पौधा भी लगाया गया। यह कार्यक्रम डाक्टर डे के अवसर पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूनम भदानी ने की। मौके पर डा.मंजू सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता, सचिव सीमा भदानी, कोषाध्यक्षा भावना सिंह, शुभ्रा गुप्ता, क्लब एडिटर तृप्ति गुप्ता, मंजू सिन्हा, उषा राज आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.