इनर व्हील गया सिटी की अध्यक्षा बनी प्रतिमा सिंह
गया। इनर व्हील गया सिटी का पदस्थापना समारोह बुधवार को बोधगया के एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह
गया। इनर व्हील गया सिटी का पदस्थापना समारोह बुधवार को बोधगया के एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि क्लब के बिहार-झारखंड की अध्यक्षा अरूणा तनेजा उपस्थित थी। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्षा शिखा रानी ने वर्ष 2015-16 के लिए निर्वाचित अध्यक्षा प्रतिमा सिंह को कालर प्रदान कर पदभार ग्रहण करायी। अपने संबोधन में श्रीमति सिंह ने कहा कि क्ल्ब शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य कर रही है। निर्धन बालिकाओं को शिक्षित करना, मां एवं शिशु की देखभाल से संबंधित जानकारियां देना, टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना, एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए उपायों को बताना आदि कार्य प्रमुख है। तत्पश्चात अध्यक्षा श्रीमति सिंह ने उपाध्यक्ष संगीता शरण, सचिव रंजना, कोषाध्यक्ष संजू तरवे, आईएसओ चंचल कुमारी व एडीटर शोभा को पदभार ग्रहण करायी। वहीं, मुख्य अतिथि ने दो नई सदस्या सुनिता सेठ व सोनिया छावड़ा को क्लब परिवार में शामिल की। इस अवसर पर आशा मितल, रीना प्रसाद, गुंजन, निशा, विनिता, चन्द्रलेखा, प्रभा, मुक्ता, सरिता, प्रो. विनोद कुमार सिंह, गीता कुमारी व राय आनंद सहित अन्य उपस्थित थे।