परम ज्ञान निकेतन के दो बच्चों जेईई में सफल
गया। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त परम ज्ञान निकेतन माड़नपुर में अध्ययनरत बच्चों का सर्वागीण विकास पूरा
गया। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त परम ज्ञान निकेतन माड़नपुर में अध्ययनरत बच्चों का सर्वागीण विकास पूरा प्रयास किया जा रहा है। अभी हाल में ही जेईई मेन्स-16 का परीक्षाफल घोषित किया गया है। इसमें परम ज्ञान निकेतन के दो बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के छात्र कुमार राज ने बहुत अच्छा अंक प्राप्त किया है। इसने 360 में से 246 अंक लाने में सफलता हासिल की है। इसका क्रमांक 14310431 है। इसके पिता सुरेंद्र लाल और माता पिंकी रानी जो शहर के बी.एन.झा रोड गया के निवासी है। दूसरा छात्र केतन कुमार है। इसने 360 में से 104 अंक प्राप्त किया है। इसका क्रमांक 10900283 है। यह दिलीप कुमार और माता रंजना कुमारी का पुत्र है।
इस सफलता पर परम ज्ञान निकेतन के निदेशक ई.एन.के.सिन्हा, सीनियर ब्रांच माड़नपुर के प्राचार्य शंकर श्रीवास्तव एवं जूनियर परम ज्ञान निकेतन शाखा के प्राचार्य नंद किशोर प्रसाद ने बच्चों को बधाई दी है। निदेशक श्री सिन्हा ने इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इन बच्चों ने जेईई मेन्स में सफल होकर विद्यालय के साथ-साथ अपने परिवार को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता तो बच्चों की अपनी कड़ी मेहनत, लगन और परिश्रम का प्रतिफल है। उनकी मेहनत में विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों का भी मार्गदर्शन रहा है। उन्होंने जेईई एडवांस में सफल होने का आशीर्वाद बच्चों को दिया है।