उंट व घोड़े पर निकली भव्य शोभायात्रा
पेज-3 फोटो-4 जेपीजी में गया, जागरण संवाददाता : गया। ब्राह्माणीघाट स्थित दुर्गा मंदिर में स्
पेज-3
फोटो-4 जेपीजी में
गया, जागरण संवाददाता :
गया। ब्राह्माणीघाट स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा के प्रथम वार्षिकोत्सव पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्माणीघाट दुर्गा मंदिर से उंट, घोड़ा व बैंड पर निकली भव्य शोभा यात्रा में सैकड़ों महिला, पुरूष व बच्चों बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी मां दुर्गा की तस्वीर लेकर भक्ति रस में डूबे हुए थे। शोभायात्रा मल्लाह टोली, पितामहेश्वर्र, रमना, जीबी रोड, पीरमंसूर रोड, चांद चौरा, मंगलागौरी, बाईपास होते हुए वैतरणी तालाब पहुंची। अपने-अपने माथे पर कलश लिए हुए भक्त इस तालाब में कलश का विसर्जन करके पुन : दक्षिण दरवाजा होते हुए ब्राह्माणीघाट पहुंचे। शोभायात्रा में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बंगाल से आया हुआ हरे कृष्णा, हरे रामा भजन कीर्तन टोली रहा। इस दौरान सभी श्रद्धालु भक्ति रस में डूब कर नाच व गान कर रहे थे। शोभायात्रा के बाद दुर्गा मंदिर में सोमवार को देर रात तक प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में मां दुर्गा मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सभी अधिकारी व सदस्यों ने खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर समिति के अध्यक्ष गोविंदो दास भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष प्रीतम श्रीवास्तव, सचिव प्रभात शंकर सिन्हा उर्फ सुनील कालिया, उपसचिव अखौरी शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार सिन्हा, प्रीतम श्रीवास्तव, अजय कुमार सिन्हा, जगत किशोर प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, मदन लाल पाठक, सुरेश प्रसाद, दीपक तिवारी, कमला देवी, रंजनी कुमारी, ममता सिन्हा, माधुरी सिन्हा, पुष्पा देवी, मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद ने बढ़ चढ़कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया।