कर्मचारी संघ की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
गया। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के जिला कार्यकारिणी कमेटी की एक बैठक रव
गया। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के जिला कार्यकारिणी कमेटी की एक बैठक रविवार को जय प्रकाश नारायण अस्पताल के सभागार संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं राजीव कुमार अखौरी के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जिला मंत्री चितरंजन सिंह ने पूर्व के आंदोलन एवं सिविल सर्जन की वार्ता को सदन में विस्तार पूर्वक रखते हुये खेद व्यक्त किया कि सिविल सर्जन के कार्यालय के द्वारा समझौता के सात बिंदु पर आज तक आदेश का अनुपालन नहीं किया है। अध्यक्ष के अनुरोध पर बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुये सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किये गये। जिनमें आवंटन की प्रति राज्य एवं जिला से वितरण किये गये प्रति को अपने स्तर से सत्यापित कर जिला मंत्री को उपलब्ध कराने, कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान कराने, कर्मचारियों पर दंडनात्मक कार्रवाई को बंद कराने, एम.एसी.पी. की सत्यापित प्रति जिला मंत्री को उपलब्ध कराने आदि कई प्रस्ताव पारित किये गये। सिविल सर्जन के समक्ष स्वास्थ्य कर्मी, ठेका संविदा पर कार्यरत कर्मी, आशा, ममता, कोरियर, 102, 108, 1099 एंबुलेंस चालक, टेक्निशियन तथा संजीवनी डाटा इंट्री आपरेटर संयुक्त रूप से कार्यालय अवधि में भूख हड़ताल कर धरना देंगे। इसके अलावा यह निर्णय लिया गया कि सभी एंबुलेंस कर्मचारी आगामी 20 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे एवं सिविल सर्जन के समक्ष धरना देंगे।