सोभ-धनगांई पथ कब बनेगा
गया। बाराचट्टी प्रखंड का सोभ-धनगांई पथ का निर्माण कब से होगा इस क्षेत्र के लोगों को सड़क पर उड़ रहे धू
By Edited By: Published: Tue, 01 Dec 2015 11:02 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2015 11:02 PM (IST)
गया। बाराचट्टी प्रखंड का सोभ-धनगांई पथ का निर्माण कब से होगा इस क्षेत्र के लोगों को सड़क पर उड़ रहे धूल से कब राहत मिलेगी। प्रखंड के कठौतिया निवासी सत्येन्द्र कुमार कहतें है कि सड़क के बदहाली के कारण इस क्षेत्र के लोगों का विकास बाधित होता है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होता जब कोई गंभीर रूप से बिमार हो जातें है या कोई महिला को प्रसव पीडा का सामना होता है। इस पीड़ा को झेलतें-झेलते कई महिला तो मौत को गले लगा लिए है। सत्येन्द्र कुमार ने जिला पदाधिकारी से जल्द से जल्द इस पथ को बनानें का मांग किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें