Whatsapp पर बना रहे थे अवैध संबंध के लिए दबाव, हो गए गिरफ्तार, पढ़ें...
गया इंजीनियरिंग कॉलेज की दर्जनों छात्राओं ने सहपाठी छात्रों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे लंबे समय से ह्वïट्सएप पर अश्लील फोटो और मैसेज भेज रहे थे। आरोपी जब अवैध संबंध बनाने का दबाव देने लगे तो छात्राओं ने एसएसपी मनु महराज तक सूचना पहुंचा दी।
गया। स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज की दर्जनों छात्राओं ने सहपाठी छात्रों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे लंबे समय से ह्वïट्सएप पर अश्लील फोटो और मैसेज भेज रहे थे। आरोपी जब अवैध संबंध बनाने का दबाव देने लगे तो छात्राओं ने एसएसपी मनु महराज तक सूचना पहुंचाई। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज परिसर से आठ आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी को सोमवार को कई छात्राओं ने बताया कि उनके नौ सहपाठी लगातार व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश व अश्लील तस्वीर पोस्ट कर परेशान कर रहे हैं। उनपर अवैध संबंध बनाने का संदेश दिया जा रहा हैं। छात्राओं ने कहा कि उनकी परीक्षा अगले सप्ताह से है। इसका पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा हैं।
एसएसपी के आदेश पर सिटी एसपी रवि रंजन कुमार व एएसपी बलराम चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने गया-खिजरसराय मार्ग पर स्थित गया इंजीनियरिंग कॉलेज में छापामारी की। पुलिस ने नौ में आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार होने में सफल हो गया।
पकड़े गए पकड़े गए छात्र सातवें सेमेस्टर के मेकेनिकल व इलेक्ट्रिक ब्रांच के हैं। एसएसपी ने कहा कि अभियुक्तों के खिलाफ 'आइटी व पोर्नोग्राफी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।