इंडक्शन मीट में रूबरू हुए छात्र
गया। जनवरी 2016 सत्र के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र में शुक्रवार को इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। केंद्
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 10:21 PM (IST)
गया। जनवरी 2016 सत्र के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र में शुक्रवार को इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। केंद्र के समन्वयक डा.रामविलास सिंह ने यहां संचालित होने वाले पाठयक्रम और कक्षा संचालन की जानकारी दी। इस सत्र में प्रमाण पत्र कार्यक्रम, स्नातक, डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर में नामांकन जारी है। 30 नम्बर तक बिना विलम्ब शुल्क के छात्र-छात्राएं अपना नामांकन करा सकते हैं। इसके बाद 21 दिसम्बर तक विलम्ब शुल्क के साथ नामांकन कराए। इस तरह उन्होंने सभी पाठ्यक्रमों की जानकारी छात्रों को दी। इस मौके पर गया कालेज के प्रधानाचार्य डा.शमसुल इस्लाम सहित कई विभाग के प्राध्यापक मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें