एनडीए सरकार ने साढ़े चार गुणा पंचायती राज का बजट बढ़ाया
गया। भाजपा के बिहार विधान मंडल के नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इस बार
गया। भाजपा के बिहार विधान मंडल के नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इस बार के विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों की अप्रत्याशित जीत होने जा रही है। अभी राजग के पांच पार्षद विधान परिषद चुनाव मैदान में है। वहीं, जद यू, कांग्रेस एवं राजद के 19 पार्षदों चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि इतना तय है कि हम बढ़ेंगे। वहीं, यूपीए गठबंधन नीचे की ओर जाएगा। श्री मोदी गया में शुक्रवार की शाम भाजपा प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा नेता श्री मोदी ने बताया कि यूपीए के मनमोहन सिंह की सरकार ने पंचायती राज के लिए पांच हजार करोड़ रुपया का बजट आंवटन दिया था। जबकि केन्द्र की राजग की नरेन्द्र मोदी सरकार ने पंचायती राज का बजट बढ़ाकर 23 हजार 500 करोड़ रुपया कर दिया। साथ ही राजग की मोदी सरकार पंचायती राज को विकास के मुद्दे पर और सशक्त बनाने के लिए कई अधिकार दी है। अब हर दो पंचायत पर एक कनीय तथा दस पंचायत पर कार्यपालक अभियंता की पदस्थापना की जाएगी। जो अपने कार्य क्षेत्र में करोड़ो रुपया की योजना को क्रियान्वित कराएंगे।
श्री मोदी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार एवं लालू प्रसाद पहले अपराधी सरगनाओं को पालते-पोसते है। उन्होंने बताया कि अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह को लालू यादव ने मंत्री बनाया। नीतीश कुमार अपनी सभा में भीड़ जुटाने के लिए अनंत सिंह का इस्तेमाल करते रहे है। उन्होंने गया के जद यू प्रत्याशी मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिंदी यादव कौन हैं? किस आरोप में जेल गए? पूरे बिहार को पता है। पटना में कुख्यात अपराधी सरगना रीतलाल यादव परिषद का चुनाव लड़ रहा है। राजद का महासचिव है। लालू यादव अपनी बेटी मीसा के लिए लोकसभा चुनाव के समय समर्थन मांगने रीतलाल के घर गए थे। आज वहां से जद यू प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। लेकिन लालू प्रसाद की इतनी ताकत नही रही कि वो युपीए प्रत्याशी का विरोध कर रहे अपने पार्टी के महासचिव रीतलाल के खिलाफ कोई कार्रवाई कर सके। श्री मोदी ने आगे कहा कि ऐसे नेताओं के बल पर बिहार में सुशासन आने का दावा नीतीश कुमार कर रहे है।
श्री मोदी ने जद यू के हाईटेक प्रचार पर चुटकी लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार गुरुवार को भाजपा के गढ़ पटना सिटी में घरों में दस्तक देने गए थे। लेकिन वे वही गए जो उनके समर्थक थे। श्री मोदी के अनुसार इसके बावजूद जब घर की महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री कुमार से कई सवाल कर जबाव मांगना शुरु किया तो नीतीश कुमार के पास कहने के लिए कोई जबाव नही था। उन्होने कहा कि पटना में जब जद यू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ बाबू को जनता ने पर्चा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत घेरा। तब वशिष्ठ बाबू को जबाव देते नही बना। वशिष्ठ बाबू को जनता के सवालों ने भागने पर मजबूर कर दिया। श्री मोदी ने कहा कि जद यू के पास कार्यकर्ता है ही नही। भाजपा का मुकाबला कहां से जद यू करेगा। अब जनता जद यू को दस्तक देकर सवाल पूछेगी कि जबाव दो कि नालंदा एवं सीतामढ़ी में भीड़ पीट-पीटकर हत्या कर दे रही है। क्या यही सुशासन है? इस मौके पर सांसद हरि मांझी, विधायक प्रेम कुमार, श्यामदेव पासवान, वीरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिन्हा, अनिल कुमार, रामाधार ंसिंह, विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह सहित एनडीए के सभी जिलाध्यक्ष व कई नेता उपस्थित थे।
--------------
इंट्री माफिया के दबाव में डीआईजी का तबादला
गया: पूर्व उप मुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि इंट्री माफिया सरगना के दबाव में मगध के डीआईजी श्री शालिन का तबादला हुआ है। उन्होंने कहा कि मात्र 46 दिनों में श्री शालिन को गया से हटाकर नीतीश कुमार ने ईमानदार व विभागीय कार्यो में पारदर्शिता के साथ कार्य करने वाले अधिकारियों को दो टूक संदेश दिया है। अब बिहार में ऐसे अधिकारी कार्य करने पर हटा दिए जाएगें। श्री मोदी ने नीतीश कुमार से जानना चाहा है कि श्री शालिन के गया से हटने के बाद इंट्री माफिया के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?