नीतीश वादे पर कायम और मोदी भूल गए
गया। जनता दल यू महानगर का चौपाल शहर के विभिन्न वार्डो में जारी है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
गया। जनता दल यू महानगर का चौपाल शहर के विभिन्न वार्डो में जारी है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विकास कार्यो को पर्चा के माध्यम से चर्चा की जाती है। सोमवार को वार्ड नंबर 39 व 40 में महानगर अध्यक्ष राजू वर्णवाल की अध्यक्षता में चौपाल बैठी। जिसमें श्री वर्णवाल ने लोगों को यह बताने का पूरा प्रयास किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो-जो वायदे किए। उस पर कायम हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वादे भूल गए। श्री वर्णवाल ने बताया कि नीतीश कुमार ने बिहार में बिजली, कानून का राज और रोड मैप के अनुसार काम करने का वादा किया था। जबकि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 13 महीने में नौकरी, बेरोजगारों को रोजगार, कालाधन की वापसी आदि-आदि भूल गए। श्री वर्णवाल ने यह दावा किया कि 25 वर्षो से शहर का नेतृत्व बदलने का समय आ गया है। और जब बदलाव होगा तभी शहर का उद्धार होगा। चौपाल में पार्टी के मुनेश्वर सिंह, विनोद कुमार, बमबम चंद्रवंशी, अनुज राम, धनंजय शर्मा, नीरज वर्मा, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।