भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित
संवाद सहयोगी, टिकारी (गया) टिकारी प्रखंड भाजपा ग्रामीण मंडल कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रख
संवाद सहयोगी, टिकारी (गया)
टिकारी प्रखंड भाजपा ग्रामीण मंडल कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रो. वेंकटेश शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित हुई। टिकारी के बेल्हड़िया मोड़ स्थित जैन मैरेज हॉल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बावू ने कहा कि टिकारी विधान सभा का चुनाव भाजपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ी जाएगी। चुनाव में उम्मीदवार कौन होगा यह पार्लियामेन्टरी बोर्ड तय करेगी।
विधान पार्षद श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सरकार अब तब में है। कभी भी चुनाव की नौबत आ सकती है। इसलिए कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी का कमान संभाल लें। गाव-गाव में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करें और पार्टी की नीति के बारे में बताएं। साथ हीं सदस्यता अभियान के माध्यम से आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। वहीं प्रखंड अध्यक्ष प्रो. शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन करते हुए टिकारी विधान सभा से कमल को खिलाने की मुहिम में जुट जाएं। उन्होंने आगामी 4, 5 एवं 6 फरवरी को पंचायत एवं बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा करते हुए काउन्टर लगाकर अभियान को सफल बनाने का आहवान किया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा को विश्व की न. एक पार्टी बनाने के संकल्प को साकार बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी के महामंत्री डा. सुरेन्द्र कुमार, महावीर जैन, भोला सिंह, सुधाशु सिंह, शिववल्लभ मिश्रा, श्रीकात मिश्रा, विद्या शर्मा, अर्चना राय, राजकपुर पासवान, प्रमोद शर्मा आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।