प्रखंड मुख्यालयों में जदयू की बैठक
संवाद सूत्र, गुरारू (गया) : 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मान स
संवाद सूत्र, गुरारू (गया) : 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर जदयू इन दिनों तत्पर नजर आ रही है। जिले में रविवार को जदयू की एक साथ कई प्रखंड मुख्यालयों में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ इस हेतु विचार विमर्श किया गया और सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
गुरारू बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला में रविवार को जद यू के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित हुई। जदयू के जिला उपाध्यक्ष मो. अब्दुल कादिर ने बताया कि प्रकोष्ठ एवं पंचायत के अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व बीस सूत्री सदस्य क्रमश: बद्री प्रसाद, राजकुमार यादव, नागेश्वर गुप्ता, रामरती देवी, मो शाहजहां आलम, सुमन देवी, कपिल प्रसाद, विरेश चौधरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मधेश्वर चंद्रवंशी ने की।
संवाद सूत्र, मानपुर (गया) के अनुसार, मानपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 15 फरवरी को 300 से अधिक कार्यकर्ता के पटना चलने का निर्णय लिया गया। बैठक में मानपुर के प्रभारी डा.अरविंद कुमार सिंह, रामकुमार मेहता, विनोद कुमार, सुल्तान खां, बिहारी प्रसाद, राजेन्द्र पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
संवाद सूत्र वजीरगंज (गया) के अनुसार, सम्मेलन को लेकर वजीरगंज जदयू की बैठक प्रखण्ड प्रभारी कुंडल वर्मा के नेतृत्व में हुई। प्रखण्ड अध्यक्ष अरबिन्द कुमार लोहानी कि अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में रामराज माझी , रिंकु सिंह, सीमा गुप्ता, बजरंगी सिंह, महेश प्रसाद सिंह, बच्चन शोषित आजाद, अमिरक यादव, सीताराम सिंह, बसंती दास, अक्षय कुमार सिंह, बच्चु प्रसाद कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संवाद सूत्र बाराचट्टी (गया) के अनुसार, बाराचट्टी प्रखड के उच्च विद्यालय सुलेबटा के प्रांगण में प्रखड जदयू के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षओं की बैठक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डॉ महेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता मे रविवार को की गयी। आयोजित इस बैठक में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह एंव पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मार्कडेय प्रसाद एवं अरुण रावत, पूर्व विधायक जदयू नेता विजय कुमार मांझी,रामविलास शर्मा,देवनारायण यादव,सुरेश ठाकुर,रामप्रवेश शर्मा,बिनोद कुमार मांझी,दयानन्द विश्वकर्मा,रविन्द्र कुमार,शिवन्दन प्रजापति,धमेन्द्र प्रसाद,सुदामा मिस्त्री,रेयाज उदीन,प्रेमन तुरी,सहिंत काफी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद हुए।
संवाद सूत्र, कोंच (गया) के अनुसार, जदयू प्रखण्ड कार्यालय के प्रागण में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व प्रखण्ड प्रभारी टिकारी के प्रखण्ड अध्यक्ष कमलेश कुमार कमल व अरविन्द बर्मा ने की । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष मो. जमिलू रहमान ने की।
संवाद सूत्र, टनकुप्पा, (गया)
फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू राम सहाय उच्च विद्यालय के सभा मंच पर रविवार को जदय नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विकास माझी और संचालन पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद अदरकी ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रणविजय कुमार, रौशन पटेल महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदू मालाकार, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलिप चौधरी, रामवृक्ष सिंह, पप्पू मालाकार, विनोद यादव, कलीम अहमद, अनिल वर्मा, सावित्री देवी, सरस्वती देवी, दुलारी देवी, लखन राजवंशी, भरत माझी, बिन्दू पासवान, रामचंद्र चौधरी सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे।