यज्ञ को अशांत करने का प्रयास
संवाद सूत्र, डोभी (गया) : डोभी के घोड़ाघाट मे गुरुवार से जारी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ मे शुक्र
संवाद सूत्र, डोभी (गया) :
डोभी के घोड़ाघाट मे गुरुवार से जारी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ मे शुक्रवार को एक असामाजिक तत्व के व्यक्ति द्वारा माइक तोड़ दिया गया और यज्ञ नही करने की धमकी दिया। जिससे गांव मे दो समुदाय के लोगों के बीच काफी माहौल खराब हो गया।
शुक्रवार को एस आई सत्यम कुमार ने घटनास्थल पर जाकर दोनों समुदाय के लोगो को बुलाकर आपसी समझौता करवाया। यज्ञ को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्ति को बुलाकर इस घृणित कार्य के बारे मे समझाते हुए उसे अगली बार गलती करने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गयी। दोनों पक्षों के लोगों द्वारा आपसी सहमती बनायी गयी और यज्ञ को सुचारू किया गया। बतातें चलें की पांच दिवसीय इस यज्ञ का समापन के साथ नव निर्मित हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा भी किया जायेगा।