म्ागलवार से शुरू होगी धान की खरीद
संवाद सूत्र, बेलागंज (गया) : शुक्रवार को अंचल कार्यालय में पैक्स अध्यक्षों के साथ नोडल पदाधिकारी स
संवाद सूत्र, बेलागंज (गया) :
शुक्रवार को अंचल कार्यालय में पैक्स अध्यक्षों के साथ नोडल पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी ने किया बैठक। मंगलवार से पैक्सों एवं खाद्य निगम को किसानों से धान खरीदने को दिया निर्देश। 7400 टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
अंचल अधिकारी सह नोडल पदाधिकारी खिजरे हैयात ने बताया कि मंगलवार से बिहार खाद्य निगम एवं पैक्सों के माध्यम से किसानों की धान की होगी खरीदारी। जहां किसानों से समान्य धान प्रति क्विटल 1660 रूपया के दर से खरीदा जायेगा। वही वन क्लास के धान 1700 के दर से खरीदा जायेगा तथा जो किसान अपने स्तर से बोरा लायेंगे उन्हे दस रुपया प्रति बोरा अतिरिक्त मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रखण्ड क्षेत्र के बेलागंज, कोरीयावां, पनारी, भलुआ-1,भलुआ-2 पैक्स का चुनाव न होने के कारण सहकारी समिति का कार्य बाधित है । उन पैक्सों के किसान राज्य खाद्य निगम में अपना धान बेचेंगे। अंचलअधिकारी ने बताया कि धान बेचने के लिए किसानों को पहचान पत्र, किसान निबंधन, रसीद या भूमि प्रमाण पत्र देना होगा। बैठक में चौदह पैक्स अध्यक्षों के अलावे व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुन्द्रिका सिह, वीसीओ नागेन्द्र प्रसाद, सांख्यिकी मुकेश रंजन मौजूद थे।