गया के लिए सबसे सर्द दिन,पारा 5.7
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया): गया के लिए सोमवार का दिन सबसे सर्द दिन रहा। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया): गया के लिए सोमवार का दिन सबसे सर्द दिन रहा। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी। सुबह में धूंध और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा था। जिसके कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। कड़ाके की ठंड में जो लोग बाहर निकल रहे थे वे अपने पूरे शरीर को पूरी तरह ढ़के थे। दिन के 11 बजे के बाद धूप ने धूंध को मात दी और धूप खिला। तो लोग-बाग राहत महसूस किए। लेकिन शाम में सूर्य के ढलते ही कनकनी ने अपना रंग फिर से दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 20.7 व न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेलसियस रिकार्ड किया गया। इस ठंड के मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान था। तापमान में आई गिरावट से यह एहसास होने लगा है कि अभी ठंड और सताएगी। गया शहर में कई जगह पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन रैन बसेरा के समीप अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं देखी गई। वहीं, बोधगया नगर पंचायत स्तर से भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। पर्यटन मौसम में दूर-दराज के गांवों से भिज्ञाटन करने आए भिखारी पेड़ की छांव में ठिठुरते रात बिताते हैं।