हड़ताल जारी, लगा गंदगी का अंबार
गया, जागरण संवाददाता : नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर में सफाई
By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 11:16 AM (IST)Updated: Tue, 23 Dec 2014 03:48 AM (IST)
गया, जागरण संवाददाता : नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर में सफाई का कार्य पूरी तरह ठप है। रविवार को भी शहर की चारो ओर गंदगी का अंबार लगा रहा। हड़ताल कर्मचारियों से बात सोमवार को होने की उम्मीद है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी नगर आयुक्त सिटी मैनेजर प्रकाश कुमार ने कहा कि नगर आयुक्त हेरिटेज सिटी को लेकर दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने गए हुए हैं। उनके आगमन के बाद ही हड़ताल खत्म होने के मुद्दे पर हड़ताली कर्मचारियों से बात हो सकती है। मालूम हो कि शुक्रवार से नगर निगम के कर्मचारी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें