गया में दुष्कर्म के विरोध में बाजार बंद और सड़क जाम
गया। जिले के बाराचटी थाना अंतर्गत कोहवरी की 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ शन
By Edited By: Published: Sat, 29 Nov 2014 02:41 PM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2014 02:41 PM (IST)
गया। जिले के बाराचटी थाना अंतर्गत कोहवरी की 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ शनिवार की सुबह से डंगरा बाजार बंद है। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के विरोध में और दुष्कर्मी की गिरफ्तारी को लेकर मोहनपुर बाराचटी सडक मार्ग को जाम कर दिया है। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार खडी हो गई है।
सड़क जाम कर रहे लोगों की माग है कि दुष्कर्मी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना 27 नवंबर की शाम को हुई थी। जब वह बच्ची डंगरा बाजार से अपने नाना के गाव कोहवरी जा रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें