राजस्थान में चली भाजपा की सुनामी
जागरण संवाददाता, गया : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अखौरी निरंजन प्रसाद ने कहा है कि राजस्थान क
जागरण संवाददाता, गया : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अखौरी निरंजन प्रसाद ने कहा है कि राजस्थान के निकाय चुनावों में एक बार फिर भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम की सुनामी में कांग्रेस व अन्य दलों का सुपड़ा साफ हो गया।
भाजपा नेता श्री प्रसाद ने कहा कि राजस्थान में मंगलवार को 46 नगर निगम/नगर पालिका के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इनमें 42 नगर निकायों में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यही स्थिति झारखंड व जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव में होने जा रहा है। भाजपा नेता श्री प्रसाद का दावा है कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू सहित यूपीए गठबंधन को जनता सबक सिखाएगी। अगली सरकार बिहार में भाजपा नेतृत्व वाली राजग गठबंधन की होगी।