निर्मल निरंजना अभियान पर लगा विराम
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया) : बोधगया में निर्मल निरंजना अभियान पर फिलहाल विराम सा लग गया है। इस अभ
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया) : बोधगया में निर्मल निरंजना अभियान पर फिलहाल विराम सा लग गया है। इस अभियान को काफी जोश के साथ गत 15 नवम्बर को शुरू किया गया था। जिसमें राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों के साथ-साथ जन भागीदारी भी दिखी। और अभियान के शुभारंभ के बाद तिब्बतियों के धर्मगुरु 17 वें करमापा उज्ञेन त्रिनले दोरजे ने लगातार दो पोकलेन मशीन के द्वारा निरंजना नदी की सफाई करने की घोषणा की थी। और घोषणा के बाद एक-दो दिन तक पोकलेन मशीन सफाई कार्य में जुटा रहा। लेकिन दिन गुजरते ही पोकलेन मशीन भी निरंजना नदी की सफाई से मुंह फेर लिया है। जानकार बताते हैं कि पोकलेन मशीन से नदी में उग आई झाड़ी को पूर्णतया उखाड़ना है। लेकिन जिस गति से पोकलेन मशीन का संचालन किया जा रहा है, उससे यह प्रतीत होता है कि निर्मल निरंजना का सपना एक वर्ष में भी साकार नहीं हो पाएगा। सोमवार को पोकलेन मशीन नहीं चला। मंगलवार को भी 'जागरण' टीम को पोकलेन मशीन नदी में नहीं दिखी। पिछले कुछ दिनों में नदी से उखाड़े गए झार के झाड़ी नदी में दिखा। इससे यह एहसास हुआ कि सफाई कार्य चल रहा है।