प्रखंड कार्यालय, अस्पताल व स्कूल में पहुंचे डीएम
संवाद सूत्र, आमस (गया) : जिला पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल शनिवार को अचानक आमस पहुंचे। प्रखंड क
संवाद सूत्र, आमस (गया) :
जिला पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल शनिवार को अचानक आमस पहुंचे। प्रखंड कार्यालय सहित अस्पताल एवं हाई स्कूल का निरीक्षण किया। डीएम के आने की खबर सुनकर पूरे प्रखंड में अफरातफरी मच गई। डीएम ने हाई स्कूल आमस के निरीक्षण को जब पहुंचे तो वहा के गंदगी को देखकर वो भड़क उठे। बच्चों की उपस्थिति कम पायी गई।
डीएम छात्रों से रूबरू हुए और उन्हे हो रही कठिनाईयों के बारे जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र पहुंचे और वहा के हालात को देखकर सुधार लाने का टिप्स दिया। आदेश दिया कि एक सप्ताह के अंदर चहारदिवारी निर्माण का कार्य शुरू कराया जाये तथा बिजली विहिन अस्पताल में तीन दिनो के भीतर बिजली लगाया जाये। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम के निरीक्षण करने जब डीएम पहुंचे तो गोदाम बंद पाया गया। जिसपर डीएम भड़क उठे और गोदाम को सील करने का आदेश दिया। बाद में जिला पदाधिकारी के आदेश पर एफसीआई के जिला प्रबंधक संतोष कुमार झा, बीडीओ मनोज कुमार एवं सीओ सूर्यशेखर शर्मा गोदाम पहुंचे और गोदाम प्रबंधक त्रिवेणी सिंह के मौजूदगी में गोदाम में रखे चावल एवं गेंहू के स्टॉक की जाच कराया। जिला प्रबंधक संतोष कुमार झा ने बताया कि स्टाक की जाच चल रही है। जाच से संबधित सभी जानकारी जिला पदाधिकारी को दी जायेगी। फिलहाल गिनती का काम चल रहा है। गोदाम के जाच की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।