महिला को वापस ले गई बंगाल पुलिस
जागरण संवाददाता, गया : पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदनीपुर के पिंगला थाना से आई पुलिस ने शनिवार को
जागरण संवाददाता, गया :
पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदनीपुर के पिंगला थाना से आई पुलिस ने शनिवार को शुक्ला अट्टा और उसके तीन वर्षीय बच्चे को अपने साथ वापस ले गई। सिविल लाइन थाना के एसएचओ निहार भूषण ने बताया कि पति ने शुक्ला अट्टा के अपहरण होने की शिकायत स्थानीय थाना को दी थी। तीन आरोपी उक्त कांड में बनाए गए हैं। एक आरोपी कैमूर जिले का है। जो पेशे से अभियंता है। शनिवार को महिला अपने बच्चे के साथ सिविल लाइन पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से लड़-झगड़कर बोधगया आई थी। उसे किसी ने अपहरण नहीं किया है। एसएचओ ने बताया पिंगला थाना के सहायक अवर निरीक्षक पंचानन मांझी और उनके साथ आई पुलिस टीम को महिला और उसके बच्चे को सौंप दिया गया। शनिवार को बंगाल पुलिस महिला को लेकर अपने साथ वापस लौट गई।