दोपहिया वाहनों की औचक जांच
जागरण संवाददाता, गया : सिटी एसपी राकेश कुमार के आदेश पर शहर के चार थाना क्षेत्रों में शनिवार को द
जागरण संवाददाता, गया :
सिटी एसपी राकेश कुमार के आदेश पर शहर के चार थाना क्षेत्रों में शनिवार को दोपहिया वाहनों की सघन जांच पुलिस ने की। पुलिस को सूचना थी कि हथियार लेकर अपराधी दोपहिया वाहनों से शहर में घूम रहे हैं। किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में अपराधी हैं।
शनिवार को प्रात: 10 बजे से सिविल लाइन, रामपुर, कोतवाली और डेल्हा थाना क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर पुलिस ने वाहनों की सघन जांच शुरू की। कोतवाली थाना के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि सिटी एसपी के आदेश पर जांच अभियान संचालित है। पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब दो दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। संबंधित वाहन मालिकों द्वारा कागजात समर्पित करने के बाद दोपहिया वाहनों को थाना से मुक्त किया गया। वहीं कई बाइक को वैध कागजात न होने के कारण जब्त कर लिया गया।