Move to Jagran APP

ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव व गईयाडाढ़ संपन्न

संवाद सहयोगी, टिकारी (गया) : दीपों का पर्व दीपावली अनुमंडल मुख्यालय शहर टिकारी सहित ग्रामीण क्षेत्

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 10:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 10:11 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव व गईयाडाढ़ संपन्न

संवाद सहयोगी, टिकारी (गया) :

loksabha election banner

दीपों का पर्व दीपावली अनुमंडल मुख्यालय शहर टिकारी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर लोग अपने घरों को कृत्रिम रोशनी के साथ परंपरागत मिट्टी के दीए से सजाया था और खूब आतिशबाजिया की। जगह-जगह देवालयों को भी काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मां लक्ष्मी के प्रतिमा स्थलों पर सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कई प्रतिमाओं का विसर्जन भी कर दिया गया। साथ ही गोव‌र्द्धन पूजा के अवसर पर कई गावों में गईया डाढ़ का आयोजन किया गया। जिसमें पशुधन को रंग बिरंगे रंगों से सजाकर गईया डाढ़ के मेले में लाया गया और लोरिकायन गायन का भरपूर व्यवस्था की गयी थी।

डोभी (गया) : दीपावली डोभी प्रखड में धूमधाम से मनाया गया। छोटे-बड़े लोगों ने जमकर पटाखे फोडे। घरों को कृत्रिम लाइट से सजाया गया। वही घर की महिलायें इन लाइट के बावजूद मोमबत्ती को जलाकर दीपावली मनाई। डोभी, कुशा, सिंहपोखर, कोठवारा, कोसमा, अमारूत, पचरतन, अच्दवां आदि दर्जनों जगहों पर नर्तकियों के नृत्य कार्यक्रम लगातार तीन दिनों से ग्रामीण देख रहे है। वही शुक्रवार को नृत्य स्थल पर मेला लगा। जहां महिला-पुरूष दोनो लोगों ने लुफ्त उठाया। बच्चों ने खरीदारी की।

वजीरगंज (गया) : दीपों का त्योहार दीपावली वजीरगंज प्रखंड में चारों तरफ शाति एवं भाईचारे के साथ शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रखंड में संचालित मुख्यमंत्री महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा अक्षर आचल योजना एवं साक्षर भारत के तहत् साक्षरता प्राप्त कर रही महिलाओं ने कुछ अलग ही प्रदर्शन किया। योजना के केआरपी कुसुम माथुरी की प्रेरणा से टोला स्वयं सेवकों एवं प्रेरकों द्वारा संचालित साक्षरता केन्द्रों पर महिलाओं ने साक्षरता दीप जलाया, घरौंधे बनाये और अगले दीपावली तक अपने टोले से निरक्षरता रूपी अंधकार को समूल नष्ट कर साक्षरता की रौशनी फैलाने का संकल्प लिया। महिलाओं ने अपने द्वारा निर्मित घरौंधों पर अक्षर एवं अंक ज्ञान का प्रदर्शन किया।

टनकुप्पा (गया) : अंधकार पर प्रकाश का विजय और लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक दीपावली का त्योहार पूरे फतेहपुर और टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों के सभी घर दीपों की रोशनी से जगमगाता रहा। क्षेत्र की गलिया दुधिया रोशनी में डूबा रहा। पटाखों की गूंज से सम्पूर्ण क्षेत्र रात भर गूंजता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइया भेंट कर दीपावली की बधाइया दी। इधर, दीपावली पर्व को शाति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन रात दिन क्षेत्र में गश्त करती रही।

इमामगंज (गया) : दीपावली का त्योहार शान्ति पूर्वक संपन्न हो गया। मा लक्ष्मी की पूजा घर-घर में की गयी। पूरा गाव दीप के प्रकाश से गुरूवार की रात्रि जगमगाता रहा। इमामगंज के बाजार एवं कई गाव में मा लक्ष्मी के स्थापित किये गये प्रतिमा पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया।

कोंच (गया) : दीपों का पर्व दीपावली कोंच प्रखंड क्षेत्र में काफी धूम धाम व शातिपूर्ण से मनाया गया। कहीं से भी किसी प्रकार की अनहोनी की सूचना नहीं मिली। गाव में अपने अपने घर से नजदीक के देवी स्थलों पर दीप जलाया गया। साथ ही रात्रि में लक्ष्मी व काली की पूजन श्रद्धालुओं के द्वारा घर घर के साथ साथ मूर्ति बैठाकर किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.