तीन लाख की चोरी
जागरण संवाददाता, गया: गया के सिविल लाइंस थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर रोड न.1 के अनिल कुमार सिन्हा के घ
By Edited By: Published: Wed, 01 Oct 2014 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2014 07:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गया: गया के सिविल लाइंस थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर रोड न.1 के अनिल कुमार सिन्हा के घर से अज्ञात अपराधी करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गया। श्री सिन्हा गया व्यवहार न्यायालय के कर्मी हैं। श्री सिन्हा अपने इलाज के सिलसिले में पत्नी के साथ कई दिनों से मुम्बई में हैं। घर बंद था। बुधवार को चोरी होने की जानकारी मिली। श्री सिन्हा की एक पुत्री केन्द्रीय खुफिया महकमे में पदस्थापित हैं। करीब तीन लाख रुपया के जेवर व अन्य संपत्ति चोरी हुई हैं। पीड़ित परिवार की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें