गाजियाबाद से अपहृत लड़की बरामद
गया, जागरण संवाददाता: गाजियाबाद से अपहृत 16 वर्षीय लड़की गया जंक्शन से बरामद हुई है। रेल पुलिस ने भटक
गया, जागरण संवाददाता: गाजियाबाद से अपहृत 16 वर्षीय लड़की गया जंक्शन से बरामद हुई है। रेल पुलिस ने भटके हालात में जंक्शन पर मिली लड़की सुरक्षा हेतु एक स्वयंसेवी संस्था को सौंप दिया। रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि लड़की के परिजन के अनुसार नालंदा जिले के एक युवक के विरूद्ध गाजियाबाद में एक प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने बताया कि जिस संस्था में लड़की को सुरक्षार्थ रखा गया है। वहां लड़की के परिजन पहुंच चुके हैं। साथ में गाजियाबाद पुलिस के एक अवर निरीक्षक भी साथ आए है। सूत्रों ने बताया कि 26 सितंबर को नालंदा निवासी जिस युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। वो युवक लड़की के मकान में किराये पर रहकर वहां व्यवसायिक पाठ्यक्रम की उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहा था। उसके साथ एक और युवक भी रहता था।