तीन दिवसीय आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ का समापन
संवाद सहयोगी, टिकारी (गया) :
टिकारी के महिला कॉलेज के प्रागण में आनन्द मार्ग के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ का समापन रविवार को हो गया। यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को सदगुरू श्री श्री आनन्दमूर्ति जी स्मरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ।
गया से पधारे मुख्य प्रवचनकर्ता आचार्य प्रवेदानन्द अवदूत ने आनन्द मार्ग और बाबा नाम केवलम शब्द के महनता और शक्ति पर विशद रूप् से प्रकाश डाला। उन्हानें कहा कि आनन्द मार्ग एक नवीन सामाजिक आध्यात्मिक सम्पूर्ण जीवन दर्शन है। इसमें अध्यात्म और आधुनिक विज्ञान का कल्याणकारी परिपूरक संगम है। आध्यात्म आधारित धर्म, राजनीति, अर्थरीति, कृषि उद्योग, शिक्षा, साहित्य, कला-संगित आदि विविध पक्षों पर मौलिक विचारों को इय मरह पिरोया गया है कि पे वर्तमान विष्व की भीशण समस्याओं के लिए सर्वथा उपयुक्त समाधान है और एक विष्व समाज नव निर्माण हेतू व्यवहारिक व आदर्श प्रारूप है।
आयोजित ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने में तपेष्वर जी, राजेन्द्र जी, संजय जी, अजय जी, मदन जी आदि मुख्य रूप से सक्रिय थे। इस दौरान आध्यात्मिक प्रवचन, दीक्षा, बाबा नाम केवलम अश्टाक्षरी महामंत्र जाप आदि कार्यक्रम का सम्पदान किया गया।