Move to Jagran APP

कर्मचारी संगठन ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

By Edited By: Published: Mon, 18 Aug 2014 01:02 AM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2014 01:02 AM (IST)
कर्मचारी संगठन ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

संवाद सहयोगी (गया नगर) : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोप गुट) का एक सेमिनार जयप्रकाश नारायण अस्पताल में रविवार को अभय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। सेमिनार का विषय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कर्मचारियों की समस्याएं एवं निदान।

loksabha election banner

सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार मानदेय पर कुछ समय के लिए लोगों की बहाली कर रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग में हजारों पद रिक्त है। सरकार की नीति कर्मचारी विरोधी है। मानदेय और संविदा पर नियुक्त कर्मियों का रिक्त पद के विरुद्ध समयोजन करने की मांग की गई। सुनिश्चित वृति उन्नयन योजना पूरी तरह लागू नहीं की जा रही है। ग्रेड पे में भी काफी अंतर है। समय से पदोन्नति, आवास सुविधा नहीं मिल रही है। अभी वर्तमान समय में स्वास्थ्य विभाग 'कुछ चिंहित लोगों के पाकेट' में चल रहा है। वैसे लोगों की बहाली विभाग ने नीचे स्तर के पद पर की है। पर सलाह सीएस को देते हैं। सीएस वैसे कुछ चिंहित लोगों के राय पर विभागीय कार्य का निष्पादन करते हैं। इसे रोकने के लिए संगठन ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। निर्णय के अनुसार 10 नवम्बर को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन की जाएगी। उसके बाद 10 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के समक्ष कर्मचारियों का प्रदर्शन होगा।

सभा को श्यामलाल प्रसाद, जिया लाल प्रसाद, विनोद कुमार सिन्हा, दीन दयाल गुप्ता, मनोरंजन कुमार सिन्हा, सुरेश विश्वकर्मा, चंद्रभूषण चौधरी, सर्वेन्द्र शर्मा, राजमुन्ना देवी, रामजी पासवान, रामाश्रय, संतोष तिवारी, रमेश मिश्रा एवं कृत ठाकुर आदि ने सम्बोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.