प्राकृतिक छटा का चित्रण व प्रदर्शनी
संवाद सहयोगी (गया नगर) : बुद्धा पेटिंग इंस्टीच्यूट के तत्वावधान में रविवार को खुले आसमान के नीचे ब्रह्मायोनी पहाड़ी के प्राकृतिक वातावरण में चित्रकारों का विशेष कैम्प एवं प्रदर्शनी आयोजित हुई। कैम्प में कुल 70 चित्रकारों ने भाग लिया। रंग और ब्रश की सहायता से बरसात के मौसम में पहाड़ के प्राकृतिक दृश्य का चित्रण पेपर पर किया गया। इसमें बाल कलाकारों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर चित्रकार फारूख अहमद एवं डा.सत्यम शिवम् को शाल व मेमोंटो भेंट कर सम्मानित की गई। शहर के प्रमुख चित्रकार रणविजय कुमार, बी.के.निधि, धनंजय सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, राजेश राठौर, राजेश, अशोक कुमार, विनय कुमार शर्मा, कुमारी संध्या, कुमार निधि, पंकज कुमार, फरहाना इमाम, अंजलि कुमारी, सिमरन कुमारी, मिनेश कुमार, मांडवी पाठक, कुमारी शीला सिंह, रेणु कुमारी आदि उपस्थित थे। विक्रांत कुमार एवं आनंद कुमार ने इस तरह के आयोजन के लिए बुद्धा पेटिंग इंस्टीच्यूट को धन्यवाद दिया। उपस्थित चित्रकारों को डीएवी कैंट एरिया के कला शिक्षक अशोक कुमार ने कहा कि प्राकृतिक दृश्य चित्रकारों का प्रमुख विषय रहा है, और ब्रह्मायोनी पहाड़ी की छटा का प्राकृतिक दृश्य दार्जिलिंग और कुल्लू मनाली से कम नहीं है। कैम्प में शामिल होने वाले सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।