मंदिर और मकान पर गिरा पेड़, क्षतिग्रस्त
संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया) : फतेहपुर प्रखंड के बड़ी देवी स्थान मंदिर और नीमी पंचायत स्थित दाढ़ा गाव में मो. हासीम खान के मकान पर विशाल पीपल व बरगद के पेड़ उखड़ कर गिर गए। इसमें कोई भी जानमाल की हानि नहीं हुई। बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि पेड़ से गिरने से मंदिर और मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं।
मो. हासीम खान ने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण घर के आगे खड़ा विशाल बरगद का पेड़ उखड़ कर सीधे मकान पर ही आ गिरा। इसमें मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। सौभाग्य से जिस समय मकान पर पेड़ गिरा उस समय घर में कोई लोग नहीं था। इसी तरह फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी देवी स्थान मंदिर पर विशाल पीपल का सूखा पेड़ जड़ से उखड़ कर मंदिर पर गिर गया। इस घटना में दर्जनों श्रद्धालु बाल-बाल बच गये। पेड़ गिरने से मंदिर का चहारदीवारी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। इस समय दर्जनों महिलाएं मंदिर में भजन-कीर्तन कर रही थीं तथा दर्जनभर लोग चबूतरे पर बैठे थे। काफी बच्चे वहा पर खेल रहे थे। सभी बाल-बाल बच गए।