दो पदाधिकारी के सहारे संचालित है मुफस्सिल थाना
संसू. मानपुर (गया) : लोक सभा चुनाव कार्य में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होने से मुफस्सिल थाना मात्र दो पदाधिकारियों के सहारे संचालित है। पदाधिकारियों के कमी होने से विधि व्यवस्था कायम रखने में मौजूद पदाधिकारियों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
थाना सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक के अलावा दस अवर निरीक्षक व तीन एएसआई पदस्थापित है। परन्तु चुनाव आयोग द्वारा मात्र थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद व एक एसआई
संजय कुमार को छोड़ सभी पदाधिकारियों को चुनाव कार्य में प्रतिनियिुक्त कर दिया गया है। प्रतिनियिुक्त किये गये पदाधिकारियों में एएसआई कपील पासवान,राजदेव बैठा, मोहन कुमार चौधरी, एसआई गुदड़ी शर्मा, चरमा उरांव, मो. तौपिक जमां, शिव बिहारी राय, कुमारी उषा सिन्हा, इंद्राणी देवी, पारस नाथ त्रिवेदी, हरेंद्र प्रसाद सिंह व कृष्णा नाथ सापी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना से 7 अप्रैल 14 को उपयुक्त सभी पदाधिकारियों को पुलिस लाईन में हाजिर कराया गया है। तभी से थाना लगभग खाली पड़ गया है। वहीं काउन्टींग बाद उक्त पदाधिकारियों को चुनाव ड्युटी से मुक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। जब कि उक्त थाना का क्षेत्र पूरब पैमार पुल से पश्चिमी आधा फल्गु नदी का भाग व दक्षिण परोरिया गांव से उत्तर रेलवे लाईन तक पड़ता है। इतनी बड़ी क्षेत्र का विधि व्यवस्था कायम रखने में मौजूद पदाधिकारी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।