जदयू विधायक को पितृशोक
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 01:02 AM (IST)
संवाद सूत्र, अतरी (गया) :
अतरी के जदयू विधायक प्रो. कृष्णनंदन यादव के पिता नंदकिशोर यादव उर्फ नन्हक यादव (86) का निधन शुक्रवार को गया स्थित आवास पर हो गया।
शव यात्रा में कल्याण मंत्री जीतन राम मांझी, बेलागंज के राजद विधायक सुरेन्द्र प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रो. उमेश प्रसाद, चन्द्रमनी प्रसाद, सीपीआई नेता मकसूद मंजर, मुखिया धमेन्द्र कुमार निराला, महेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे। विधायक श्री यादव ने बताया कि पिता नंदकिशोर यादव काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वे समाजिक कार्यो एवं क्षेत्र में रूचि रखते थे। उनका अंतिम संस्कार विष्णु पद में किया गया। मुखाग्नी छोटे पुत्र बलीराम प्रसाद निराला ने दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें