मुन्ना व सरोज ने थामी प्रखंड की कमान
रक्सौल अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव एसडीओ श्रीप्रकाश की अध्यक्षता व देख-रेख में संपन्न हुआ।
मोतिहारी। रक्सौल अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव एसडीओ श्रीप्रकाश की अध्यक्षता व देख-रेख में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। इसके बाद प्रमुख व उप प्रमुख के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रमुख पद के लिए एकमात्र संजीव कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना सिन्हा ने आवेदन दिया, जिसे वैध पाया गया। इसके उपरांत एसडीओ ने उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किए। वहीं उप प्रमुख पद के लिए भी एकमात्र सरोज देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निर्विरोध उप प्रमुख एसडीओ ने विजयी घोषित किए। वहीं मुन्ना व सरोज के निर्विरोध विजयी होने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वाला में जदयू नेता प्रमोद सिन्हा, कांग्रेस नेता रामबाबू यादव, पूर्व उप प्रमुख नायाब आलम, मुखिया तबस्सुन आरा, किसानश्री सुबोध कुशवाहा, मुखिया अनु देवी, आलोक राय नट, रेखा देवी, शंभू साह, मेनका चौरसिया, पूर्व मुखिया अजय पटेल आदि प्रमुख है।